तनावपूर्ण गर्दन के साथ आप कैसे सोते हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 16:29

गर्दन के दर्द के लिए स्लीपिंग पोजिशन (Best Sleeping Position in Neck Pain) :-

1. पीठ के बल सोना

अपनी पीठ के बल सोने से आपकी रीढ़ की प्राकृतिक बनावट को बनाए रखने में मदद मिलती है। इस पोजीशन में आपकी गर्दन पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता है। आप करवट लेकर सोते समय पतले तकिए का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे सिर की स्थिति में बहुत ज्यादा बदलाव करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके लिए सर्वाइकल पिलो या मेमोरी फोम पिलो का इस्तेमाल करने से आपके सिर या गर्दन को सहारा देने में सहायता मिल सकती है। यदि आप नियमित रूप से खर्राटे लेते हैं या स्लीप एपनिया की पपरेशानी हैं, तो आप अपनी पीठ के बजाय करवट लेकर सोने की कोशिश कर सकते हैं।

2. करवट लेकर सोना

करवट लेकर सोने से भी आपकी गर्दन में अकड़न या दर्द की समस्या नहीं होती है। इसके लिए आप थोड़े ऊंचे तकिए का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि आपका तकिया आपका कान आपके कंधे की ओर हो। इससे समस्या और बढ़ सकती है।

3. पेट के बल सोने से बचें

यदि आप गर्दन के दर्द से जूझ रहे हैं, तो पेट के बल सोने से बचें। इस पोजीशन में आपका सिर एक बार में घंटों तक एक तरफ रहता है और इससे गर्दन औप कमर दर्द जैसी दिक्कतें आ सकती है। साथ ही गर्दन पर अतिरिक्त तनाव बढ़ सकता है।

4. सीधा सोना

बहुत से लोग सीधे या झुककर सोने से पीठ और गर्दन दोनों के दर्द से राहत पाते हैं। यह स्थिति गर्भवती महिलाओं में आम है। उदाहरण के लिए, गर्दन दर्द में आप अपने गर्दन को सहारा देने के लिए एक या दो तकिए का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही ऐसी पोजिशन में तकिए को न रखें, जिससे आपका गर्दन वाला हिस्सा पिलो पर न आकर कुछ नीचे हो।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info